Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Grahan 2022: ज्‍योतिषाचार्यों की भविष्‍यवाणी- 200 साल बाद अशुभ योग, इन राशियों को हो सकता है नुकसान

    By Nirmala BohraEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 05:42 PM (GMT+05:30)

    Chandra Grahan 2022 यह खग्रास चंद्रग्रहण है जो भारत में ग्रस्तोदय होगा। अर्थात मंगलवार को ग्रहण लगा हुआ चंद्रमा उदय होगा। चंद्र ग्रहण पर 200 साल बाद ...और पढ़ें

    Chandra Grahan 2022 : चंद्र ग्रहण पर 200 साल बाद दो अशुभ योग।
    Chandra Grahan 2022 : चंद्र ग्रहण पर 200 साल बाद दो अशुभ योग।

    टीम जागरण, देहरादून : Chandra Grahan 2022 : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज 8 नवंबर को है। चंद्र ग्रहण पर 200 साल बाद दो अशुभ योग बन रहे हैं, जो कुछ राशियों पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। यह खग्रास चंद्रग्रहण है जो भारत में ग्रस्तोदय होगा। अर्थात मंगलवार को ग्रहण लगा हुआ चंद्रमा उदय होगा।

    यह भी पढ़ें : Chandra Grahan 2022 : सूतककाल शुरू, उत्‍तराखंड के ज्‍योतिषाचार्यों के मुताबिक ग्रहण के बाद जरूर करें ये 8 उपाय

    बता दें कि सूर्य व चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने से चंद्र ग्रहण लगता है। साथ ही चंद्र ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू हो जाता है। अभी विगत 25 अक्‍टूबर के दिन इस वर्ष का आखिरी सूर्यग्रहण लगा था तो ज्योतिष शास्त्र अनुसार 15 दिन के अंदर दो ग्रहण होना अशुभ माना जा रहा है। इस कारण भी कुछ राशियों पर ग्रहण बुरा प्रभाव डाल सकता है।

    ग्रहण पर शनि और मंगल के आमने-सामने होने से अशुभ संयोग

    • ज्‍योतिषाचार्य आचार्य सुशांत राज के अनुसार ग्रहण पर शनि और मंगल के आमने-सामने होंगे।
    • इस कारण षडाष्टक और नीचराज भंग अशुभ योग बन रहा है।
    • यह योग मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा।

    अशुभ योग तीन राशियों पर डालेंगे बुरा प्रभाव

    मेष राशि

    • मेष राशि में यह ग्रहण लग रहा है। इसलिए इस राशि जातकों के लिए ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है।
    • आपको सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
    • नौकरी स्‍थल परसीनियर या किसी अन्य के साथ विवाद हो सकता है।
    • परिवार के संग मनमुटाव हो सकता है।
    • कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न करें।
    • व्‍यवसाय में पार्टनरशिप करने से नुकसान हो सकता है।

    यह भी पढ़ें - Chandra Grahan 2022 : साल का अंतिम चंद्रग्रहण मंगलवार को, उत्‍तराखंड में इस समय दिखेगा ग्रहण

    तुला राशि

    • तुला राशि जातकों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
    • जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
    • जॉब में परेशानियां आ सकती हैं।
    • व्यापार करते हैं तो भी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।
    • सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, दुर्घटना के योग हैं।

    धनु राशि

    • जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण नुकसानदायक हो सकता है।
    • कार्यस्थल या पर्सनल लाइफ में तनाव हो सकता है।
    • पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
    • व्यापार में कुछ बाधा आ सकती है।
    • धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का भी प्रभाव है। इसलिए ग्रहण के समय घर से बाहर निकलने से बचें।

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    खबरें और भी