यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chandrayaan-3 Launch: चंद्रयान की सफलता को ऋषिकेश में हुआ गंगा आरती का आयोजन, महिलाओं ने बनाया इसे खास
Chandrayaan 3 Launch Updates चंद्रयान तीन श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे लांच किया जाएगा। इस चंद्रयान मिशन से भारत चांद की सतह पर यान उतार ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : ISRO Chandrayaan-3 Mission: ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की गंगा आरती में पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर चंद्रयान तीन की सफलता की कामना की।
चांद की सतह पर यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा भारत
सभी तैयारियां पूरी
चंद्रयान-3 को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर चुका है। भारत की निगाहें इतिहास रचने पर टिकी होंगी। आज दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से रवाना किया जाएगा। दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई हैं।
यहां होगा लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा, दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में मिशन की कामयाबी के लिए मन्नत मांगी
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मिशन की सफलता के लिए गुरुवार को श्रीहरिकोटा के निकट सुल्लुरपेटा में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा, इसरो के वैज्ञानिकों की एक टीम ने गुरुवार सुबह पास के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में मिशन की कामयाबी के लिए मन्नत मांगी।