Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम में नया रिकार्ड, जुलाई आखिर तक 45 लाख कर चुके दर्शन

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:37 PM (GMT+05:30)

    चारधाम यात्रा ने जुलाई 2026 के अंत तक 45 लाख तीर्थयात्रियों के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जो पिछले चार वर्षों से काफी अधिक है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा इस बार नए कीर्तिमान बना रही है। चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के आंकड़े बताते हैं कि इस साल जुलाई तक हेमकुंड साहिब समेत चारों धाम में दर्शन करने वालों की संख्या बीते चार वर्षों से आगे निकल गई है।

    31 जुलाई तक 44 लाख 84 हजार 429 तीर्थयात्री इन धामों में दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या वर्ष 2025 की तुलना में लगभग 3.5 लाख अधिक है।

    बीते चार वर्षों के मुकाबले 3.5 लाख से अधिक तीर्थयात्री

    चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी डा. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि बीते चार वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा में बीते चार वर्षों के मुकाबले 3.5 लाख से अधिक तीर्थयात्री बढ़े हैं। अब तक यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए 58 लाख 61 हजार 198 तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं।

    बताया कि चारधाम यात्रा में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, आनलाइन पंजीकरण की सुगम व्यवस्था, हेली सेवा और प्रशासन की ओर से की गई पुख्ता व्यवस्थाओं के कारण इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रशासन का अनुमान है कि यात्रा समापन तक यह आंकड़ा 60 लाख के पार पहुंच सकता है।

    वर्षवार जुलाई के अंत तक यात्रा का आंकड़ा

    • वर्ष, यात्रियों की संख्या
    • जुलाई 2026- 44,84,429
    • जुलाई 2025- 41,32,773
    • जुलाई 2024- 32,08,752
    • जुलाई 2023- 36,17,493
    • जुलाई 2022- 29,41,580

    यह भी पढ़ें- देहरादून: चारधाम यात्रा की सुरक्षा संभालेगा नभ नेत्र ड्रोन, 5 किमी के दायरे तक श्रद्धालुओं की करेगा निगरानी

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा पैकेज के नाम पर ओडिशा के परिवार से लाखों की ठगी, हरिद्वार में मुकदमा दर्ज