Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा: 23 मार्च से बनेंगे ग्रीन कार्ड, 6.86 लाख से ज्यादा भक्तों ने किया रजिस्ट्रेशन

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 06:09 PM (IST)

    चारधाम यात्रा के लिए व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड 23 मार्च से ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय में बनने शुरू होंगे। बिना ग्रीन कार्ड के वाहन यात्रा मार्ग पर ...और पढ़ें

    बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम यात्र में नहीं जा पाएंगे व्यावसायिक वाहन। फाइल फोटो

    बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम यात्र में नहीं जा पाएंगे व्यावसायिक वाहन। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश में 23 मार्च से बनेंगे। बिना ग्रीन कार्ड के वाहन यात्रा मार्ग पर संचालित नहीं होंगे।

    चारधाम यात्रा में हर साल व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए जाते हैं। वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज देखने के बाद परिवहन विभाग वाहनों को ग्रीन कार्ड देता है। ग्रीन कार्ड बनाने के बाद ही सवारी वाहन यात्रा मार्ग पर जा सकते हैं। जगह-जगह परिवहन विभाग की ओर से ग्रीन कार्ड की जांच के लिए चेक पोस्ट बनाई जाती है।

    एआरटीओ प्रशासन आरएस कटारिया ने बताया कि 23 मार्च को सुबह 11 बजे ग्रीन कार्ड बनाने के काम का शुभारंभ किया जाएगा। बस, टैक्सी, मैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, वाहन स्वामियों, चालकों से किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय में यात्रा पर जाने वाले वाहनों को लाकर फिटनेस जांच कराकर ग्रीन कार्ड लेने को कहा गया है।

    बदरीनाथ के लिए आनलाइन पंजीकरण दो लाख के पार

    चारधाम यात्रा में बदरीनाथ धाम के लिए भी आनलाइन पंजीकरण दो लाख के पार हो गया है। अब तक चारों धामों और हेमकुंड साहिब के लिए 6,86,305 पंजीकरण हो चुके हैं। आफलाइन पंजीकरण सत्रह अप्रैल से शुरू होंगे।

    चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी डा. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि यमुनोत्री के लिए 1,25,366, गंगोत्री के लिए 1,28,253, केदारनाथ के लिए 2,29,295, बदरीनाथ के लिए 2,02,622, हेमकुंड साहिब के लिए 769 पंजीकरण बुधवार शाम पांच बजे तक हुए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा से पहले ही उत्तरकाशी में लगने लगा ट्रैफिक जाम, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा से पहले बड़ा नियम: 23 मार्च से ग्रीन कार्ड, बाहरी वाहनों को सिर्फ 15 दिन की अनुमति