Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chardham Yatra 2024 के लिए छह दिन में 11 लाख से अधिक ने कराया पंजीकरण, इस धाम के लिए सबसे ज्‍यादा उत्‍साह

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 09:19 AM (IST)

    Chardham Yatra 2024 उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने 15 अप्रैल से चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। चारो ...और पढ़ें

    Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने 15 अप्रैल से शुरू की पंजीकरण प्रक्रिया
    Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने 15 अप्रैल से शुरू की पंजीकरण प्रक्रिया

    जागरण संवाददाता, देहरादून : Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड के चारों धाम व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए छह दिन में 11 लाख 45 हजार यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें सबसे अधिक पंजीकरण 382159 केदारनाथ धाम के लिए हुआ है।

    उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने 15 अप्रैल से चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। जिसमें शनिवार शाम चार बजे तक 1145014 यात्रियों ने चारों धाम व हेमकुंड साहिब के लिए आनलाइन पंजीकरण कराया है।

    इसमें केदारनाथ धाम के लिए 383159, बदरीनाथ धाम के लिए 326677, गंगोत्री धाम के लिए 214302, यमुनोत्री धाम के लिए 205561 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। जबकि हेमकुंड साहिब के लिए 15315 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।