Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू, सुबह 7 बजे से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 06:28 AM (IST)

    चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च से सुबह 7 बजे शुरू हो रहा है। श्रद्धालु वेबसाइट या 'Tourist Care Uttarakhand' ऐप के माध्यम से पंजीकरण ...और पढ़ें

    चारधाम यात्रा-2026 के लिए छह मार्च से आनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएगा। सांकेतिक तस्वीर।

    चारधाम यात्रा-2026 के लिए छह मार्च से आनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएगा। सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार छह मार्च से शुरू की जा रही है। पंजीकरण सुबह सात बजे से आरंभ होगा।

    राज्य सरकार ने यात्रियों की सुविधा और यात्रा को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से इस बार भी ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था लागू की है।

    जिलाधिकारी सविन बंसल के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in के माध्यम से श्रद्धालु आनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।

    इसके अलावा Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। चारधाम यात्रा के अंतर्गत इस वर्ष यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे।

    केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। वहीं, हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की अभी घोषणा होना शेष है।

    चारधाम यात्रा में आने वाले भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण करा सकेंगे, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के जरिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

    जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनके लिए पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों की व्यवस्था की गई है।

    यात्रा से पूर्व ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा 17 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए देहरादून और हरिद्वार में विशेष पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

    17 अप्रैल से खुलेंगे ऑफलाइन पंजीकरण

    ऋषिकेश स्थित यात्रा पंजीकरण केंद्र और ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार का ऋषिकुल ग्राउंड व देहरादून के विकासनगर में पंजीकरण केंद्र शामिल हैं।

    श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पर्यटन विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर 24 घंटे काल सेंटर की व्यवस्था भी की गई है, जहां यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

    राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं। इससे यात्रा मार्गों पर भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं के संचालन में मदद मिलेगी।