Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सड़क पर अगरबत्ती जलाकर 10 कदम चली महिला, पीछे मुड़कर देखा तो...

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Wed, 12 Oct 2016 03:30 AM (IST)

    ऋषिकेश क्षेत्र में एक महिला तांत्रिक के झांसे में आ गई। महिला बीच सड़क पर अगरबत्ती जलाकर दस कदम चली। जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो तांत्रिक वहां से गहने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ऋषिकेश, [जेएनएन]: क्षेत्र में एक महिला तांत्रिकों के झांसे में आ गई। तांत्रिक ने तंत्र विद्या से बेटे का कष्ट दूर करने का सपना दिखाया। फिर क्या था तांत्रिक ने महिला के गहने उतरवाए। अगरबत्ती जलकार गहनों की पोटली को सड़क किनारे रखने और पीछे मुड़कर चलने को कहा। महिला ने वैसा ही किया। जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसकी दुनिया लुट चुकी थी। आइए जानते हैं पूरा मामला।

    मामला ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र का है। आज एक महिला देहरादून रोड पर बाजार की ओर आ रही थी। कोतवाली से कुछ ही दूरी पर महिला को दो तांत्रिक मिले उन्होंने महिला को रोककर उसकी परेशानी का कारण पूछा। महिला ने बेटे की बीमारी को लेकर उन्हें जानकारी दी। युवकों ने कहा कि वह कुछ तंत्र विद्या करके उनके बेटे को ठीक कर सकते हैं। जिससे महिला उनके झांसे में आ गई। दोनों युवकों ने महिला को उसके गहने उतारकर पोटली में रखने की सलाह दी।

    पढ़ें:-तांत्रिक के झांसे में आई फौजी की पत्नी, सोने के घड़े के लिए गंवाए 40 लाख रुपये

    उन्होंने महिला को अगरबत्ती जलने के बाद गहनों की पोटली जमीन पर रखने और पीछे मुड़कर 10 कदम चलने के लिए कहा। महिला ने वैसा ही किया। दस कदम चलने के बाद महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों कथित तांत्रिक और गहनों की पोटली वहां नहीं थी। महिला ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग वहां एकत्र हुए। उन्होंने युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। महिला ने कोतवाली में जाकर मामले की जानकारी दी।

    वरिष्ठ उप निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। फिलहाल इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है।

    पढ़ें:-कब्र से तीन मुर्दे निकाल कर तांत्रिक कर रहा था ऐसा काम, तभी...