विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun: मुख्यमंत्री ने 4 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 3.42 करोड़ रुपये की दी वित्तीय मंजूरी

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Sat, 05 Aug 2023 09:18 AM (IST)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए धन दिया है। चार विधानसभा क्षेत्रों ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने 4 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को दी पूंजी
मुख्यमंत्री धामी ने 4 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को दी पूंजी

राज्य ब्यूरो, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए धन दिया है। चार विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यों के लिए 3.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति देने के साथ ही 2.58 करोड़ की राशि जारी भी की।

प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री घोषणाओं को क्रियान्वित कर रही है। इस क्रम में विधानसभा क्षेत्र खटीमा में सैनिक मिलन केंद्र की स्थापना को एक करोड़ 62 लाख 26 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई। इसमें से प्रथम किस्त के रूप में 97.35 लाख रुपये जारी किए गए।

बदरीनाथ में पार्किंग निर्माण को 66.51 लाख की मजूंरी

चमोली जिले के विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ में पुलना-1 में पार्किंग के निर्माण को 1.12 करोड़ में से अवशेष राशि 66.51लाख रुपये स्वीकृत किए गए। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत सूरौण के छुर्मल में मेला स्थान के सौंदर्यीकरण एवं धर्मशाला के निर्माण को 63 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी। इसमें से प्रथम किस्त के रूप में 37.80 लाख दिए गए।

कुमाऊनी शैली में निर्माण के लिए 94.40 लाख रुपए की स्वीकृति

विधानसभा क्षेत्र चंपावत में घटकु-हिडिम्बा मंदिर को कुमाऊंनी शैली में निर्माण कराने को 94.40 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिली। इसमें से पहली किस्त के रूप में 56.64 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के ग्राम पंचायत खोला सुनार में टाइल्स निर्माण कार्य को 23.07 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक दी गई है।

बेरीनाग को नगर पालिका बनाने को हरी झंडी मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ जिले की नगर पंचायत बेरीनाग को नगर पालिका परिषद बेरीनाग बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। साथ ही शासन को नैनीताल जिले में नगर निगम हल्द्वानी के वार्डों के परिसीमन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।