विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित ने शानदार बल्लेबाजी से दिलाई चिल्ड्रंस ऐकेडमी को जीत

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 14 Dec 2017 09:00 PM (GMT+05:30)

जिला क्रिकेट लीग बी डिविजन में चिल्ड्रंस ऐकेडमी ने डीआइटी यूनिवर्सिटी को चार विकेट से हराया। इस जीत में अमित चौधरी की शानदार बल्लेबाजी का योगदान रहा।

अमित ने शानदार बल्लेबाजी से दिलाई चिल्ड्रंस ऐकेडमी को जीत
अमित ने शानदार बल्लेबाजी से दिलाई चिल्ड्रंस ऐकेडमी को जीत

देहरादून, [जेएनएन]: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 71वीं जिला क्रिकेट लीग बी डिविजन में चिल्ड्रंस ऐकेडमी ने अमित चौधरी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत डीआइटी यूनिवर्सिटी को चार विकेट से हराया। 

तनुष क्रिकेट ऐकेडमी में चिल्ड्रंस ऐकेडमी और डीआइटी के बीच मैच खेला गया। चिल्ड्रंस ऐकेडमी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी डीआइटी की टीम ने अमित ठाकुर (24), प्रीतू कुमार (19), यश जिंदल (19), सन्नी ठाकुर (28) व प्रखर श्रीवास्तव (41) की बदौलत निर्धारित 33 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। चिल्ड्रंस ऐकेडमी के लिए भीम कंवर ने दो विकेट हासिल किए। 

जवाब में चिल्ड्रंस ऐकेडमी ने अमित चौधरी के नाबाद अर्द्धशतक (92), शोएब खान (16) व भीम कंवर (34) की मदद से निर्धारित लक्ष्य को 30.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। डीआइटी यूनिवर्सिटी के आशुतोष व अमित ठाकुर ने दो-दो विकेट चटकाए। 

वहीं, महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में लिटिल स्टार क्रिकेट ऐकेडमी व साईंग्रेस क्रिकेट ऐकेडमी के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश के कारण नहीं हो सका। अंपायरों ने दोनों टीमों के कप्तानों की सहमति से मैच रद घोषित किया जिसके बाद दोनों टीमों को बराबर दो-दो अंक बांटे गए।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट में एसीए की जीत पर वैभव भट्ट ने जड़ा शतक

यह भी पढ़ें: बॉक्सिंग के बालक वर्ग में उत्तराखंड ने कब्जाई चैंपियनशिप

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड जोन के आठ खिलाड़ी उप्र ट्रायल के लिए चयनित