विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Citizenship Amendment Act: सीएए पर जनता को गुमराह कर रहे विपक्षी दल : अजय भट्ट

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 29 Dec 2019 10:41 AM (IST)

भाजपा ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर जनता के बीच जानबूझ कर भ्रांति फैलाने का आरोप लगाया है।

Citizenship Amendment Act: सीएए पर जनता को गुमराह कर रहे विपक्षी दल : अजय भट्ट
Citizenship Amendment Act: सीएए पर जनता को गुमराह कर रहे विपक्षी दल : अजय भट्ट

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर जनता के बीच जानबूझ कर भ्रांति फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल सोची समझी राजनीति के तहत देश को लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच सीएए पर सही तस्वीर सामने रखने को एक से 15 जनवरी जन जागरूकता अभियान चलाएगी। इस अभियान के अंतर्गत पत्रकारवार्ता, रैलियों व सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इनमें केंद्र व अन्य राज्यों के नेताओं के साथ ही प्रदेश के मंत्रियों से लेकर मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की गई है। सभी कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के जरिये कराने का लक्ष्य रखा गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा जा सके। 

शनिवार को भाजपा मुख्यालय में सीएए के संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश व प्रदेश के महामंत्री संगठन अजय कुमार ने भी संबोधित किया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि सीएए किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिए लाया गया अधिनियम है। इस पर विपक्षी दल जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा इसकी सही तस्वीर जनता के सामने लाएगी।

इसके लिए चरणबद्ध कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके तहत 30 दिसंबर को ट्वीट आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत एक करोड़ ट्वीट करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सभी व्हाट्स एप ग्रुप भी सक्रिय किए जाएंगे। 31 दिसंबर को हर जिला मुख्यालय में जिला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। एक से पांच जनवरी तक पत्रकार वार्ता व प्रबुद्ध सम्मेलन किए जाएंगे। छह से 10 जनवरी तक हर विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां निकाली जाएंगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सीएए की प्रतियां भी वितरित करेंगे और उनकी शंकाओं का भी निराकरण करेंगे। 11 से 15 जनवरी तक समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।

Citizenship Amendment Act: कांग्रेसियों ने सीएए और एनआरसी के विरोध में एकजुटता के साथ किया शक्ति प्रदर्शन

15 जनवरी को शरणार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत हर जिले में रहने वाले शरणार्थियों के समूहों के साथ मुलाकात की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा मुख्यालयों में नागरिक सहायता केंद्र भी खोले जाएंगे। जिसमें शरणार्थियों को नागरिकता के लिए आवेदन करने के संबंध में पूरी मदद की जाएगी।  प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख देवेंद्र भसीन व सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स भी मौजूद थे। 

य भी पढ़ें: देश के संविधान को रौंदने पर आमादा है मोदी सरकार: प्रीतम सिंह