विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Citizenship Amendment Act: सीएए के समर्थन में हरिद्वार और रुड़की में भाजपा की रैली, चमोली, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग में जनसंपर्क

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Thu, 09 Jan 2020 09:12 PM (IST)

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को हरिद्वार और रुड़की में रैली निकाली जबकि चमोली रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में जनसंपर्क अभियान चलाया।

Citizenship Amendment Act: सीएए के समर्थन में हरिद्वार और रुड़की में भाजपा की रैली, चमोली, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग में जनसंपर्क
Citizenship Amendment Act: सीएए के समर्थन में हरिद्वार और रुड़की में भाजपा की रैली, चमोली, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग में जनसंपर्क

देहरादून, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को हरिद्वार और रुड़की में रैली निकाली, जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में जनसंपर्क अभियान चलाया। कुमाऊं में शुक्रवार को सीएए के समर्थन में भाजपा ऊधमसिंहनगर और पिथौरागढ़ में रैली निकालेगी। 

उत्तराखंड में सीएए के समर्थन में भाजपा का जनजागरण अभियान चल रहा है। इस अभियान में भाजपा का लोगों को काफी समर्थन मिल रहा है। रुड़की शहर में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का नेतृत्व में रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी की। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि विपक्षी दल सीएए को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जबकि यह कानून नागरिकता देने का है। हरिद्वार के पथरी में भाजपा विधायक यतीश्वरानंद के नेतृत्व में जन जागरण रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को कानून के संबंध में जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: केंद्र के खिलाफ 21 जनवरी को होगा विपक्षी दलों का सम्मेलन

मंगलौर में भाजपा के नगर मंडल ने जनसभा का आयोजन किया। सभा में मंडल अध्यक्ष अंकित कपूर ने सीएए को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम पर स्थिति स्पष्ट की। सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली, जो नाथू खेड़ी गांव से शुरू होकर नारसन में खत्म हुई। हरिद्वार के झबरेड़ा में सीएए के समर्थन में कार रैली निकाली गई। रैली में भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं और लोगों को भ्रम फैलाने वालों को करारा जवाब देना होगा। भगवानपुर कस्बे में उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई।

यह भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन बिल को लेकर लोगों में भ्रम को लेकर की चर्चा Dehradun News

चमोली और रुद्रप्रयाग में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से मिलकर इस कानून को लेकर उत्पन्न भ्रांति को दूर किया। उत्तरकाशी के नौगांव में भाजपा मंडल इकाई ने बैठक कर लोगों को सीएए के संबंध में बताया।