विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैला रहे विपक्षी दल: विधायक सहदेव सिंह पुंडीर

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 31 Jan 2020 04:22 PM (IST)

सीएए के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि कानून के मामले में विपक्षी दल भ्रम फैलाकर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैला रहे विपक्षी दल: विधायक सहदेव सिंह पुंडीर
Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैला रहे विपक्षी दल: विधायक सहदेव सिंह पुंडीर

देहरादून, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि, कानून के मामले में विपक्षी दल भ्रम फैलाकर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। लोगों को उनके बहकावे में नहीं आना चाहिए। विधायक ने सुद्धोवाला बाजार में व्यापारियों व अन्य लोगों से मुलाकात करके उन्हें कानून के संबंध में जानकारी वाले पत्रक वितरित किए।

सुद्धोवाला बाजार में नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जन जागरण करने निकले सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने दुकानदारों व यहां मौजूद क्षेत्र के अन्य लोगों से मुलाकात की। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को देश की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि सीएए में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिससे किसी भी नागरिक की नागरिकता को समाप्त किया जा सके। देशभर में विपक्षी दल व कुछ कानून को न समझ पाने वाले लोग इसके विरुद्ध धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कानून को लेकर विपक्षी दलों ने जनता को गुमराह करके उन्हें आंदोलन पर बैठा दिया है।

लोगों को चाहिए कि वे किसी भी राजनीतिक दल के बहकावे में न आकर कानून के बारे में खुद सही जानकारी करें। जन जागरण अभियान में शामिल विधायक व उनके साथ आए भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने व्यापारियों व क्षेत्र के लोगों को कानून की जानकारी से संबंधित पत्रक भी वितरित किए। 

इस दौरान सुद्धोवाला मंडल के भाजपा अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण, राहुल पुंडीर, मंजू नेगी, मीता सिंह, अनूप सेमवाल, नंदन सिंह कंडारी, संदीप धनाई, सावन पुंडीर, मेहरबान सिंह रावत, दिकेंद्र बिष्ट, वीके शर्मा, जानकी बल्लभ नैथानी, वीरेंद्र फरस्वाण, नरेंद्र कुठाल, मनीष डंगवाल, बल बहादुर थापा मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: शांतिपूर्ण रैली निकालकर नागरिकता संशोधन कानून का किया विरोध

कपूर ने सीएए के समर्थन में चलाया अभियान

कैंट विधायक हरबंस कपूर ने सीएए के समर्थन में जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों को कानून की जानकारी दी। कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत कौलागढ़ व श्रीदेव सुमन नगर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ सीएए के समर्थन में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक कपूर ने कहा कि यह कानून किसी से भी नागरिकता छिनने वाला नहीं है। बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में धार्मिक रूप से प्रताडि़त लोगों को नागरिकता देना ही एक्ट की प्राथमिकता है। इस दौरान बबलू बंसल, विकास बेनवाल, उदय सिंह पुंडीर, विजय गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

 यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: सीएए के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोग उतरे सड़कों पर, बंद रहा बेअसर