विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घुसपैठियों पर सीएम त्रिवेंद्र ने हरीश रावत पर साधा निशाना

By Edited By:
Published: Mon, 06 Aug 2018 10:17 PM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 10:21 AM (IST)

प्रदेश में अवैध रूप से निवास कर रहे विदेशी नागरिकों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आरोपों पर उन्हीं को निशाने पर ले लिया।

घुसपैठियों पर सीएम त्रिवेंद्र ने हरीश रावत पर साधा निशाना
घुसपैठियों पर सीएम त्रिवेंद्र ने हरीश रावत पर साधा निशाना

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश में अवैध रूप से निवास कर रहे विदेशी नागरिकों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आरोपों पर उन्हीं को निशाने पर ले लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरीश रावत बताएं कि वह अवैध बांग्लादेशियों को यहां रखना चाहते हैं या बाहर करना। 

इन दिनों प्रदेश में रोहिंग्या व अवैध बांग्लादेशियों का मसला गरमाया हुआ है। विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा रोहिंग्या का मामला उठाने के बाद प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में अवैध रूप से निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों की जांच के निर्देश दिए हैं। अब यह मामला राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि यूपीए की सरकार में 40 हजार घुसपैठियों को बाहर किया था। मौजूदा सरकार में यह संख्या 1200 के आसपास है। सरकार अब एनआरसी के नाम पर केवल दिखावा कर रही है। 

इस संबंध में मुख्यमंत्री से पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी किसी विदेशी को अपने देश में कैसे रहने दे सकता है। एनआरसी का खाका पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी लेकर आए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार इसे लागू करने की हिम्मत नहीं कर पाई। अब एनडीए सरकार इसे लेकर आ रही है। इससे अवैध रूप से देश में रह रहे लोगों की पहचान हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: जिलाध्यक्षों की सहमति से तय होंगे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष

यह भी पढ़ें: सांसद बलूनी ने सदन में उठाया आपदा का मुद्दा, विशेष राहत पैकेज की मांग

यह भी पढ़ें: सत्ता के गलियारे से: बड़े भाई का बड़ा दांव 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।