Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 676 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 06:15 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में 676 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी है। ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री धामी ने 676 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी दी।

    2. स्वच्छ ऊर्जा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, उच्च शिक्षा परियोजनाएं शामिल।

    3. केदारनाथ मास्टर प्लान, स्थानीय निकायों को बड़ा पैकेज मिला।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में 676 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। मंजूर धनराशि से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शहरी स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और उच्च शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को गति मिलेगी।

    मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र में 200 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 35 लाख रुपये, नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) आधारित एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना के लिए 3.07 करोड़ रुपये मंजूर किए। इसके अलावा देहरादून नगर निगम के घंटाघर, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, बल्लूपुर और रिंग रोड तपोवन से लाडपुर चर्च तक सीसीएमएस आधारित एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 1.95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

    पिथौरागढ़ नगर निगम में एलईडी स्ट्रीट लाइट पोल और सीसीएमएस पैनल के लिए 1.99 करोड़ तथा देहरादून नगर निगम में एलईडी स्ट्रीट लाइट एवं सीसीएमएस पैनल के लिए 3.93 करोड़ रुपये मंजूर किए।

    नैनीताल जिले की कृष्णापुर पेयजल योजना के लिए 2.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। ऊर्जा क्षेत्र में कुमाऊं मंडल में 33/11 केवी उपकेंद्र, 33 केवी लाइन और 11 केवी फीडर निर्माण की पांच योजनाओं के लिए दो करोड़ रुपये की पहली स्वीकृति दी गई।

    वहीं, भारत सरकार की सहायता से यूजेवीएनएल की तीन परियोजनाओं के लिए 35 करोड़ रुपये के सापेक्ष पहली किस्त के रूप में 23.10 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित 33/11 केवी उपकेंद्र तथा 33 और 11 केवी विद्युत लाइनों के निर्माण के लिए 212.10 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी गई है।

    खबरें और भी

    उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में विज्ञान संकाय के पीजी भवन निर्माण के लिए 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

    यह भी पढ़ें- भाजपा का बड़ा आरोप: उत्तराखंड में भर्ती घोटालों और नकल माफिया को राजनीतिक संरक्षण की जनक है कांग्रेस

    इसके अलावा पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर सभी जिला पंचायतों को दूसरी तिमाही की किस्त के रूप में 82.21 करोड़ रुपये तथा प्रदेश के सभी शहरी स्थानीय निकायों को 325.03 करोड़ रुपये जारी करने को भी मंजूरी दी गई है।

    ‘विकास योजनाओं को दी गई वित्तीय मंजूरी से प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास, ऊर्जा और पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के साथ स्थानीय निकायों की विकास योजनाओं को गति मिलेगी तथा जनहित से जुड़ी घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।’

                                                                                        पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री