Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची उत्तराखंड की टीम, सीएम धामी ने दी बधाई

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 04:00 AM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झारखंड में रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर उत्तराखंड क्रिकेट टीम और एसोसिएशन को बधाई दी। उन्होंने इसे राज्य के खे ...और पढ़ें

    झारखंड (जमेशदपुर) में आयोजित रणजी ट्रॉफी लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद उत्तराखंड की टीम खुशी जाहिर करते हुए।

    झारखंड (जमेशदपुर) में आयोजित रणजी ट्रॉफी लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद उत्तराखंड की टीम खुशी जाहिर करते हुए।

    जागरण संवाददाता देहरादून। झारखंड में आयोजित रणजी ट्रॉफी लीग के सेमीफाइनल में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं उत्तराखंड की टीम को शुभकामनाएं दीं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई है। टीम ने जिस तरह से बेहतर प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई, उससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल एवं आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतर टीमवर्क, अनुशासन, उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार खेलों को निरंतर प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम कर रही है। जिससे प्रदेश के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकें।