Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली दौरे पर CM धामी, PM मोदी और अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात, मंत्रीमंडल विस्तार की अटकलों ने पकड़ा जोर

    By Vikas gusainEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 09:24 AM (IST)

    Uttarakhand Cabinet Expansion मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार देर शाम नई दिल्ली पहुंच गए। सोमवार को मुख्यमंत्री केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली जाने से राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की चर्चा भी शुरू हो गई है।
    मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली जाने से राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की चर्चा भी शुरू हो गई है।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार देर शाम नई दिल्ली पहुंच गए। सोमवार को मुख्यमंत्री केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली जाने से राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की चर्चा भी शुरू हो गई है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह एक सप्ताह के अंदर दिल्ली का दूसरा दौरा है। इससे पूर्व दिल्ली दौरे पर उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

    माना जा रहा है कि वह सोमवार को कुछ केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। चर्चा रही कि मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री इस दौरान केंद्रीय नेताओं के साथ मंथन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सोमवार शाम तक देहरादून वापसी कर सकते हैं।