विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड: सीएम धामी व उप सेना प्रमुख के बीच सामरिक व विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

Published: Sat, 04 Apr 2026 12:29 AM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई । सूवि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई । सूवि

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत के उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच समसामयिक और सामरिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा, विकास और आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से सेना की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा की चुनौती के बीच सेना का सहयोग हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। सीमांत क्षेत्रों के विकास और सुरक्षा के लिए राज्य सरकार और सेना के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के बीच मजबूत तालमेल से न केवल सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी, बल्कि विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। इस दौरान पारस्परिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें- धामी सरकार ने फिर खोला दायित्वों का पिटारा, 14 भाजपा नेताओं को बांटे दायित्व

यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होगा बर्दाश्त, देहरादून में CM धामी ने दिया सख्त संदेश

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने किया टाउन हॉल का उद्घाटन, कहा- 'देहरादून बनेगा अग्रणी महानगर'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।