विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में सीएम धामी ने ‘अर्थ आवर’ में की सहभागिता, एक घंटे के लिए बंद की गैर-जरूरी लाइटें

Published: Sat, 28 Mar 2026 10:57 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अर्थ आवर पर देहरादून स्थित अपने आवास पर गैर-जरूरी लाइटें बंद कर अभियान में हिस्सा लिया।

अर्थ आवर डे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर रात्रि साढे आठ बजे से एक घंटे के लिए सभी गैर जरुरी लाइटों के मेन स्विच को बंद करते हुए। साभार- सूवि

अर्थ आवर डे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर रात्रि साढे आठ बजे से एक घंटे के लिए सभी गैर जरुरी लाइटों के मेन स्विच को बंद करते हुए। साभार- सूवि

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। वैश्विक पर्यावरणीय पहल अर्थ आवर के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद कर इस अभियान में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थ आवर केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि यह सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने का एक सशक्त माध्यम है।

ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यवासियों से अपील की कि वे इस प्रकार के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और दैनिक जीवन में ऊर्जा बचत को अपनी आदत का हिस्सा बनाएं।

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव का आधार बनते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य को सुनिश्चित करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक संपदा से समृद्ध उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखा जा सके।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 'अर्थ आवर' ने बचाई 600 मेगावाट बिजली, लोगों ने दिखाया पर्यावरण प्रेम

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: CM धामी ने राजस्व लोक अदालत का किया शुभारंभ, लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।