विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके विचार और संकल्प हमारे लिए प्रेरणास्रोत'

Published: Wed, 24 Dec 2025 12:08 PM (IST)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बडोनी ...और पढ़ें

इंद्रमणि बडोनी को नमन करते सीएम पुष्कर सिंह धामी

इंद्रमणि बडोनी को नमन करते सीएम पुष्कर सिंह धामी

HighLights

  1. सीएम धामी ने दी इंद्रमणि बडोनी को श्रद्धांजलि

  2. बडोनी के विचारों को बताया प्रेरणास्रोत

  3. उत्तराखंड के विकास में योगदान को किया याद

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात, महान राज्य आंदोलनकारी श्री इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री बडोनी के राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को दिशा और जनशक्ति प्रदान की। उनके विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें- मतदाता सूची में नहीं मिल रहा नाम...तो न हों परेशान, ये दस्तावेज दिखाने पर जुड़ जाएगा नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।