Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: CM धामी ने सपरिवार रोपे ट्यूलिप के बल्ब, पुष्प उत्पादन एवं बागवानी के क्षेत्र में नवाचार पर दिया जोर

    By RAVINDRA KUMAR BARTHWALEdited By: Sunil Negi
    Updated: Fri, 02 Jan 2026 04:53 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित अपने आवास पर परिवार सहित 17 प्रजातियों के ट्यूलिप के 4000 बल्ब रोपे। उन्होंने उद्यान विभाग को ट्यूलिप क ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम का शुभारंभ करते हुए सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपे।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम का शुभारंभ करते हुए सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपे।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री धामी ने परिवार संग ट्यूलिप के बल्ब रोपे।

    2. 17 प्रजातियों के 4000 ट्यूलिप बल्ब लगाए गए।

    3. पुष्प उत्पादन के व्यावसायिक नवाचार पर जोर दिया।

    राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में 17 प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने की मुहिम का शुभारंभ करते हुए सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपे।

    रोपे जा रहे ट्यूलिप के चार हजार बल्ब 

    मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में इस बार ट्यूलिप के चार हजार बल्ब रोपे जा रहे हैं। जिनमें लेक पर्पल तथा बाईकलर प्रजाति के खास रंगत वाले ट्यूलिप भी शामिल हैं।

    बागवानी के क्षेत्र में नवाचार पर दिया जोर 

    मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को ट्यूलिप के व्यवसायिक उत्पादन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए पुष्प उत्पादन एवं बागवानी के क्षेत्र में नवाचार पर जोर दिया।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्यूलिप उत्पादन के बारे में उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से विस्तार से जानकारी लेने के साथ ही परिसर में मशरूम उत्पादन, मौनपालन सहित बागवानी से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी भी ली।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : मकर संक्रांति के बाद हो सकता है धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, खुल सकती है विधायकों की लाटरी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की 13 जिला पंचायतों, 95 क्षेत्र पंचायतों और 7813 ग्राम पंचायतों को मिली 94 करोड़ 23 लाख की सौगात, CM धामी ने दी मंजूरी

    यह भी पढ़ें- नए साल पर उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएम धामी ने दिए निर्देश

    राज्यपाल से मिले विधायक किशोर उपाध्यक्ष

    देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शुक्रवार को लोक भवन में टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।