Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम धामी ने मीटिंग छोड़ी, चुना मैदान; हेल्पलाइन पर मिली शिकायत पर लिया सीधा एक्शन

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 01:34 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत पर देहरादून में औचक निरीक्षण किया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सीएम धामी ने हेल्पलाइन शिकायत पर देहरादून का औचक दौरा किया

    2. विद्युत लाइनों के अधूरे भूमिगत कार्य और क्षतिग्रस्त फुटपाथ पाए गए

    3. अधिकारियों को तत्काल सुधार और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सप्राइज विजिट ने सबको चौंका कर रख दिया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर मिली एक शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया। सीएम धामी खुद ही मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों को समस्या का समाधान करने की हिदायत दी।

    विवेक मदान, की समस्या सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित थी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री बिना किसी औपचारिकता के सीधे विवेक मदान के पास पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ समस्या को सुना बल्कि मौके पर जाकर उसे परखा और समाधान की दिशा में तुरंत कार्रवाई का संदेश दिया।

    निरीक्षण में सामने आता है कि विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड करने के बाद फुटपाथ का समुचित भरान नहीं किया गया है, जिससे टाइल्स धंस चुकी हैं। कुछ स्थानों पर विद्युत लाइनें पूरी तरह भूमिगत भी नहीं हैं, जो सीधे तौर पर जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही हैं।

    इस दौरान सीएम धामी का लहजा सख्त नजर आया। उन्होंने अधिकारियों से पूछा, यह काम हुआ कैसे ? किसने इसकी गुणवत्ता की जांच की ? और अगर जांच हुई तो फिर यह स्थिति क्यों है ? उनकी नजरें सीधे अधिकारियों पर टिक जाती हैं और सवाल और भी कठोर हो जाते हैं जनता की सुविधा के नाम पर काम होता है या सिर्फ कागजों में दिखाने के लिए ? अगर यहां कोई हादसा हो जाता तो जिम्मेदार कौन होता ?

    मौके पर ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि लापरवाही अब किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। फुटपाथ का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण तत्काल कराने, सभी विद्युत लाइनों को मानकों के अनुरूप पूर्णतः भूमिगत करने और कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि सरकारी काम में ढिलाई विकल्प नहीं है, यह सीधे जनता की सुरक्षा से जुड़ा विषय है।

    खबरें और भी