Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AI समिट हंगामे पर सीएम धामी का Congress पर निशाना, बोले- कांग्रेस को फूटी आंख नहीं सुहा रही देश की प्रगति

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 09:33 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में हंगामे को राष्ट्र की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ बताया है। उन्होंने कांग्रेस पर भारत की छवि धूमिल ...और पढ़ें

    इंडिया एआइ इंपेक्ट समिट के दौरान हुए हंगामे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी तीखी प्रतिक्रिया।

    इंडिया एआइ इंपेक्ट समिट के दौरान हुए हंगामे को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी तीखी प्रतिक्रिया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। इंडिया एआइ इंपेक्ट समिट के दौरान हुए कथित हंगामे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे राष्ट्र की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करार दिया है।

    उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का कोई भी प्रयास न तो स्वीकार्य है और न ही इसे हल्के में लिया जाएगा।

    वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए इसे देश की छवि खराब करने की सुनियोजित कोशिश बताया है।

    मुख्यमंत्री धामी ने इंटरनेट मीडिया में कहा कि जब विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधि और वैश्विक कंपनियों के प्रमुख भारत में एकत्रित होकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे अत्याधुनिक विषय पर मंथन कर रहे हों, उस समय अव्यवस्था फैलाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

    उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र विरोधी सोच का प्रतीक बनती जा रही है।

    जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी, आर्थिक और सामरिक शक्ति को मान रहा है तब कांग्रेस, भ्रम, नकारात्मकता और झूठ का एजेंडा चला रही है।

    व्यापार समझौतों पर झूठ फैलाना, आपरेशन सिंदूर और गलवान के वीर सैनिकों के पराक्रम पर सवाल उठाना, ये केवल बयान नहीं बल्कि देश के मनोबल पर हमला है।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है और देश विरोध की राजनीति करने वालों को जनता जरूर जवाब देगी।

    नकारात्मक राजनीति कर रही कांग्रेस: महेंद्र भट्ट

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर हंगामा खड़ा करना देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय नकारात्मकता की राजनीति कर रही है।

    भट्ट ने कहा कि भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और वैश्विक एआई समिट की मेजबानी देश की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है। ऐसे अवसर पर व्यवधान डालना राष्ट्रहित के विरुद्ध है।

    यह भी पढ़ें- 'भाजपा सरकारों ने जबरन नौ एआइ वीडियो डिलीट कराए', कांग्रेस बोली- आवाज को दबाने की कोशिश हो रही

    यह भी पढ़ें- नई दिल्ली में चल रहा इंडिया एआइ एक्सपो, उत्तराखंड ने पेश किए पहाड़ी स्टार्टअप और डिजिटल नवाचार