विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवेंद्र फडणवीस के दोबारा महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री बनने पर सीएम त्रिवेंद्र ने दी बधाई

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 23 Nov 2019 07:49 PM (IST)

देवेंद्र फडणवीस के दोबारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सूबे के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

देवेंद्र फडणवीस के दोबारा महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री बनने पर सीएम त्रिवेंद्र ने दी बधाई
देवेंद्र फडणवीस के दोबारा महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री बनने पर सीएम त्रिवेंद्र ने दी बधाई

देहरादून, जेएनएन। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में फिर से देवेंद्र फडणवीस ने शपथ लेने पर सूबे के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही अजीत पवार को उपमुख्‍यमंत्री बनने पर बधाई उी। सीएम ने कहा कि नई सरकार महाराष्ट्र की विकास यात्रा को निरंतर जारी रखते हुए और तीव्र गति से प्रगति करेगी।  

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन सरकार के गठन और देवेंद्र फडणवीस के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा मुनिकीरेती के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। मंडल अध्यक्ष राकेश राकेश सेंगर ने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का कार्य सराहनीय रहा है।

उनके के नेतृत्व में सरकार का गठन होना महाराष्ट्र में विकास की नई राह खोलेगा। इस मौके पर राधा कृष्ण दयाल, उषा बडोला, मनीष डिमरी, अर्चित पांडे, विजय रावत आदि मौजूद रहे। उधर, रुड़की में महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

महाराष्ट्र में सरकार बनने पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान नारेबाजी व आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। जैसे ही महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनने की खबर आई रुड़की में भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूब गए।  सिविल लाइंस स्थित तिराहे पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि आखिरकार महाराष्ट्र में एक चुनी हुई सरकार ने कामकाज संभाल लिया है। इस मौके पर अरविन्द गौतम, अरविन्द कश्यप, अभिषेक चंद्रा, डॉ. अनिल शर्मा, धीर सिंह, सरदार सुरजीत सिंह चंधोक, इंद्रर बधान, सावित्री मंगला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: ग्राम और क्षेत्र पंचायत के 30797 रिक्त पदों के लिए अगले माह होंगे चुनाव

वहीं प्रीत विहार कालोनी में भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि पूरे देश के अंदर भाजपा की लहर है। आने वाले समय में शेष राज्यों में भी भाजपा की ही सरकार होगी। इस मौके पर टेकवल्लभ, वैजयंती माला, जितेन्द्र कुमार, ऋषिपाल, हेमा बिष्ट आदि मौजूद रहे। 

 यह भी पढ़ें: मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने के लिए आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन Dehradun News