विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदरीनाथ की चोटियों में बर्फबारी, दून में एक सप्ताह में गिरा इतना पारा

By BhanuEdited By:
Published: Sun, 11 Nov 2018 12:39 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 08:48 PM (IST)

दून समेत प्रदेश में तेजी से ठंड बढ़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह के भीतर दून के अधिकतम पारे ...और पढ़ें

बदरीनाथ की चोटियों में बर्फबारी, दून में एक सप्ताह में गिरा इतना पारा
बदरीनाथ की चोटियों में बर्फबारी, दून में एक सप्ताह में गिरा इतना पारा

देहरादून, [जेएनएन]: दून समेत प्रदेश में तेजी से ठंड बढ़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह के भीतर दून के अधिकतम पारे में 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। राहत की बात यह है कि दिन में मैदानी इलाकों में चटख धूप खिल रही है, जबकि सुबह और शाम को ठंड महसूस की जा रही है।

रविवार की सुबह भी देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर में कोहरा लेकर आई। वहीं, गढ़वाल व कुमाऊं के अन्य इलाकों में सुबह ही धूप खिल गई। राहत वाली बात यह है कि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे वाले इलाकों में धूप खिल गई। वहीं, दोपहर बाद बदरीनाथ का मौसम बदला और ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बर्फबारी की संभावना बन  रही है। वहीं, गोमुख भोजवासा क्षेत्र में बर्फबारी से मौसम में ठंडक बढ़ गई।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 24 घंटे में उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहेगा। दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 व 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

बीते चार नवंबर को दून का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि शनिवार को दून का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कुछ मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा छाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: करवट बदल रहा मौसम, छाएगा कोहरा; दून और हरिद्वार में बढ़ेगी ढंड

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में बदला मौसम, केदारनाथ समेत चारधाम में बर्फबारी; भारी बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, दून में बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों में होगा हिमपात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।