Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड में सर्द हवाओं का बसेरा, बढ़ रही है ठिठुरन

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2016 05:04 AM (IST)

    उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने का नाम नहीं ले रहा। सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: समूचे उत्तराखंड में मौसम भले ही शुष्क हो, लेकिन सर्द हवा ने दिक्कत बढ़ाई हुई है। मौसम यही रंग दिखा रहा है। इसके चलते न्यूनतम तापमान के लुढ़कने का सिलसिला बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में मौसम के रुख में तब्दीली के आसार नहीं हैं।
    इन दिनों उत्तराखंड में तन चीरने वाली हवा दिनभर ही हलकान कर रही है। स्थिति ये रही कि दिन में चटख धूप निखरने के बावजूद गर्माहट का अहसास नहीं हो रहा है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक सभी जगह स्थिति ऐसी ही है।

    पढ़ें-उत्तराखंड में सर्द हवा दो दिन और बढ़ाएगी मुसीबत
    दून में भी पिछले 24 घंटों के अंतराल में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक रूप से बादल भी रह सकते हैं। तापमान में गिरावट का क्रम बना रह सकता है।
    पढ़ें-पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्र में कोहरे से बढ़ रही परेशानी

    पढ़ें: कंपकपाती सर्दी में भी नहीं रुकेंगे केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य