यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी; इस दिन बदलेगा मौसम
Uttarakhand Weather उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आगामी 25 जनवरी तक उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है। जिससे पर्वतीय क् ...और पढ़ें

HighLights
- उत्तराखंड में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड
- सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्र कोहरे की मार से बेहाल हैं। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को भी मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। हालांकि, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आगामी 25 जनवरी तक उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। इसके बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रह सकता है।
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
देहरादून में रविवार को सुबह धुंध व कोहरे की चादर बिछी रही। हालांकि, दोपहर बाद धूप खिल गई, लेकिन दिनभर सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं तापमान में भारी गिरावट जारी है। जिससे शीत दिवस की स्थिति है। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में चटख धूप से दिन में राहत है।
शीत दिवस का अलर्ट जारी
कहीं-कहीं पाले के कारण दुश्वारियां बनी हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के साथ ही पौड़ी, नैनीताल व देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छाने और शीत दिवस की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
खबरें और भी
अगले कुछ दिन में बढ़ सकता है तापमान
अगले कुछ दिनों में ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में फिलहाल कमी बनी रह सकती है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Snowfall: ऊंची चोटियों पर होने लगी बर्फबारी, ठिठुरन के साथ सैलानी भी बढ़े; कारोबारियों के चेहरे खिले