विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने सरकार पर यात्रा और पर्यटन व्यवस्था में नाकामी का लगाया आरोप

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 12 Jun 2019 09:33 AM (IST)

कांग्रेस ने राज्य में चल रही चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए त्रिवेंद्र सरकार पर हमला बोला।

कांग्रेस ने सरकार पर यात्रा और पर्यटन व्यवस्था में नाकामी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने सरकार पर यात्रा और पर्यटन व्यवस्था में नाकामी का लगाया आरोप

देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस ने राज्य में चल रही चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए त्रिवेंद्र सरकार पर हमला बोला।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने एक बयान में कहा कि इससे सरकार की पर्यटन व तीर्थाटन के प्रति गंभीरता प्रदर्शित होती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वास्तव में चारधाम और पर्यटन सीजन में आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए कोई व्यवस्था की ही नहीं थी। सरकार की इस लापरवाही के कारण आज पूरे राज्य में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है।

उन्होंने कहा कि तराई से लेकर पहाड़ों में हर जनपद में कई-कई किलोमीटर जाम लग रहा है। जिसमें फंसे यात्री भूख प्यास से हलकान हो रहे हैं। राज्य के अधिकांश एटीएम में कैश खत्म है और पेट्रोल डीजल भी लोगों को यात्रा रूट में नहीं मिल रहा है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कपाट खुलने से लेकर आज तक तीन दर्जन लोगों की मृत्यु हृदयाघात व अन्य बीमारी के कारण हो चुकी है। इनमें से अधिकांश को समय पर ऑक्सीजन व इलाज न मिलना मौत का मुख्य कारण रहा है। 

कहा कि तीर्थाटन व पर्यटन राज्य की आर्थिकी की लाइफ लाइन है, जिससे लगभग राज्य के पांच लाख परिवार सीधे तौर पर जुड़े हैं। पर्यटन प्रदेश होने का दावा करने वाले प्रदेश में अगर पर्यटक और तीर्थ यात्री परेशान होंगे तो राज्य की छवि किस प्रकार की बनेगी इसकी कल्पना की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: मॉक पार्लियामेंट्री डिबेट, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने पर रखे तर्क

यह भी पढ़ें: राज्य में स्पोर्टस कोड लागू न होने पर भाजपा नेता ने दी चेतावनी

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने आजादी के साथ किया देश का बंटवारा भी किया

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप