विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस में अंतर्कलह, दो पदाधिकारियों की इस्तीफे की धमकी

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 18 Aug 2017 09:31 AM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 09:01 PM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दून दौरे से ऐन पहले प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह सतह पर आ गई। दुर्व्यवहार की ...और पढ़ें

कांग्रेस में अंतर्कलह, दो पदाधिकारियों की इस्तीफे की धमकी
कांग्रेस में अंतर्कलह, दो पदाधिकारियों की इस्तीफे की धमकी

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दून दौरे से ऐन पहले प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह सतह पर आ गई। प्रदेश कार्यालय में लगातार दुर्व्यवहार की घटनाओं से खफा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट और मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने इस्तीफे की पेशकश कर दी। 

बाद में पार्टी हाईकमान के प्रतिनिधि व प्रदेश प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे संजय कपूर, वरिष्ठ नेत्री व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के प्रयास से उनका गुस्सा शांत किया गया। बंद कमरे में तकरीबन दो घंटा चली बैठक में उक्त दोनों पदाधिकारियों के साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं किए जाने का भरोसा दिए जाने के बाद विवाद का पटाक्षेप हुआ। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आज दून दौरा है। इससे पहले गत शाम को प्रदेश संगठन में अंतर्कलह का विवाद गहरा गया। विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल से दिग्गज नेताओं की टूट से परेशानहाल पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने इस्तीफा देने की धमकी दी। 

दरअसल, चार दिन पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उक्त दोनों पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नजदीकी समझे जाने वाले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उक्त दोनों पदाधिकारी पिछले कुछ अरसे से अपने साथ संगठन के अन्य सदस्यों की ओर से किए जा रहे व्यवहार से खफा बताए जा रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट और मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी नेम प्लेट उखाड़े जाने से भी खफा हो गए थे। 

राहुल गांधी के दून दौरे की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित बैठक में भी यह मुद्दा तूल पकड़ गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी का जिम्मा भी देख रहे सह प्रभारी संजय कपूर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, उप नेता करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय मौजूद रहे। 

हालांकि, उक्त पदाधिकारियों के साथ किसी तरह के दुर्व्यवहार की जानकारी से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से इन्कार किया। बाद में वरिष्ठ नेताओं ने उक्त दोनों पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक की। इस बैठक से कुछ समय बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चल दिए। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर दुर्व्यवहार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उक्त दोनों पदाधिकारी शांत हो गए। राहुल के दौरे से पहले यह मामला निपटने पर पार्टी पदाधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।

एयरपोर्ट पर करेंगे राहुल का स्वागत

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के शुक्रवार को दून दौरे को लेकर बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राहुल का स्वागत करेंगे। 

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार को लेकर हरीश रावत का सीएम त्रिवेंद्र पर प्रहार

यह भी पढ़ें: कुमाऊं मंडल में स्थापित किए जाएंगे आठ धाम: सतपाल महाराज 

यह भी पढ़ें: प्रकाश पंत ने की उत्तराखंड को नया औद्योगिक पैकेज देने की पैरवी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।