विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 10 Nov 2018 02:01 PM (IST)

नोटबंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला भी जलाया गया।

नोटबंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
नोटबंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

देहरादून, [जेएनएन]: नोटबंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला भी जलाया गया। 

कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से एस्लेहाल चौक तक जुलूस के रूप में पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला दहन किया गया। 

इसके बाद कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि नरेंद्र मोदी आज तक देश को यह नहीं बता पाए कि नोटबंदी से देश को क्या लाभ हुआ। नोटबंदी होने से करीब एक लाख छोटी इंडस्ट्रीज बंद हो गई। इससे करोड़ों लोगों का रोजगार छीन लिया गया है। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाने का काम किया। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि नोटबंदी के बाद हर खाते में पंद्रह लाख रुपये आने का पीएम मोदी का दावा भी खोखला साबित हुआ। न तो काला धन ही देश में आया और न ही महंगाई पर अंकुश लगा। डालर के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है। वहीं, रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी हर दिन बढ़ रहे हैं। इससे आमजन की परेशानी दोगुनी हो गई है। घर का बजट बिगड़ रहा है। 

इस मौके पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गरिमा गोस्वामी, सोनू कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, महेश जोशी, मोहन काला, राजेश शर्मा, हरिकिशोर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: रायपुर और धर्मपुर के वोटर महापौर पद के लिए निर्णायक

यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनावः भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सीएम करेंगे चुनावी दौरा 

यह भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, स्थायी राजधानी पर गुमराह कर रही भाजपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।