विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकायुक्त और निकाय परिसीमन पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 10 Jan 2018 10:05 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jan 2018 08:59 PM (IST)

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस तरीके से सरकार कार्य कर रही है, वह किसी भी दशा में सुखद संकेत नहीं है।

लोकायुक्त और निकाय परिसीमन पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
लोकायुक्त और निकाय परिसीमन पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से सरकार कार्य कर रही है, वह किसी भी दशा में सुखद संकेत नहीं है। उन्होंने लोकायुक्त और नगर निकायों के परिसीमन को लेकर भी सरकार को घेरा। आरोप लगाया कि निकायों का परिसीमन चुनावी लाभ के हिसाब से घटाया-बढ़ाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शपथ लेने के बाद तीन माह के भीतर सशक्त लोकायुक्त लाने की बात कही थी। नौ माह गुजरने पर भी सरकार इसमें आगे नहीं बढ़ी है। अलबत्ता, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बयानों में इसे लेकर विरोधाभास है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत सशक्त लोकायुक्त लाने का कार्य करना चाहिए।

निकायों के परिसीमन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसका जो स्वरूप होना चाहिए, वह इसके हिसाब से नहीं है। परिसीमन और वार्डों का निर्धारण इस ढंग से किया गया है, जिससे भाजपा जीत सके। उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर कांग्रेस ने आपत्तियां दर्ज की हैं, जिन पर प्रशासन संज्ञान लेगा।

नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी केंद्र व राज्य सरकार की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के जहर खाकर पहुंचने की घटना बताती है कि इन दोनों फैसलों से लोग कितना परेशान हैं। 

उन्होंने कहा कि जब पीड़ित व्यक्ति का हालचाल पूछने कांग्रेस नेता उससे मिलने गए तो भाजपा ने मामले में सियासत का आरोप लगा दिया। उन्होंने सवाल किया कि किसी का हालचाल पूछने में सियासत कहां आती है।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी जल्द किया जाएगा। एनएच-74 से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को इसमें नूराकुश्ती नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी में उपेक्षा से आहत हैं पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में भाजपा व कांग्रेस की कसौटी पर खरा उतरने की चुनौती

यह भी पढ़ें: जीरो टॉलरेंस पर सरकार फेल, विकास कार्य भी ठप: सपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।