विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असंतोष से निपटने को डैमेज कंट्रोल में सख्ती से कांग्रेस का गुरेज

By Edited By:
Published: Tue, 23 Oct 2018 10:19 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 11:45 AM (IST)

निकाय चुनाव के मौके पर असंतोष से निपटने को कांग्रेस सख्ती बरतने के मूड में नहीं है। असंतुष्टों को मनाने के प्रयास तेज हो ग ए हैं।

असंतोष से निपटने को डैमेज कंट्रोल में सख्ती से कांग्रेस का गुरेज
असंतोष से निपटने को डैमेज कंट्रोल में सख्ती से कांग्रेस का गुरेज

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: निकाय चुनाव के मौके पर असंतोष से निपटने को कांग्रेस सख्ती बरतने के मूड में नहीं है। कोशिश ये की जा रही है कि असंतुष्ट दिख रहे साथियों को मनाया जाए। ताकि चुनाव में पार्टी दमदार प्रदर्शन कर सके। 

राजीव भवन में बीते रोज हुए बवाल पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कल जो कुछ भी हुआ, उसे भुला दिया गया। अलबत्ता प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य के टिकट वितरण में महिला संगठन की उपेक्षा के आरोप को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं जहां भी सक्षम हैं, चुनाव लड़ रही हैं। 

नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में असंतोष सतह पर आ गया है। इसके चलते बीते रोज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई थी। असंतोष पर काबू पाने के लिए पार्टी फिलहाल सख्ती दिखाने के मूड में नहीं है। 

दरअसल, निकाय चुनाव होने तक पार्टी किसी तरह का जोखिम लेने के पक्ष में नहीं है। विधानसभा चुनाव में पराजय मिलने के बाद पार्टी निकाय चुनाव में दमदार वापसी करना चाहती है। इसके लिए सभी को एकजुट रखने की कोशिश की जा रही है। 

इस रणनीति के चलते ही टिकट वितरण को लेकर उपजे असंतोष पर पार्टी बेहद सतर्क है। असंतुष्टों को मनाने के लिए अंदरखाने कोशिशें तेज की गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इसके साफ संकेत भी दिए। 

मीडिया से मुखातिब प्रीतम सिंह ने कहा कि कल राजीव भवन में जो कुछ हुआ, उसे भुलाकर पार्टी आगे बढ़ चुकी है। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। टिकट पाने को लेकर मारामारी इसकी बानगी है। उन्होंने कहा कि टिकट एक है, मांगने वाले कई हैं। ऐसे में असंतोष अस्वाभाविक नहीं है। जो नाराज हुए हैं, उन्हें मना लिया जाएगा। 

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरिता आर्य के टिकट वितरण में महिला संगठन को नजरअंदाज किए जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं को टिकट दिया है। जहां भी वे चुनाव लड़ सकती हैं, उन्हें लड़ाया जा रहा है। 

तरकश में इतने तीर, छलनी होगी भाजपा की छाती 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के तरकश में इतने तीर हैं कि भाजपा की छाती छलनी हो जाएगी। केंद्र और राज्य की सरकारें महंगाई रोकने में नाकाम रही हैं। राज्य सरकार ने सस्ता खाद्यान्न, चीनी और मिट्टी तेल बंद कर दिया। इससे गरीब आदमी परेशान है। 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश और प्रदेश का शरीर जख्मी है। आम गृहणी, युवा और किसान बुरी तरह परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: 84 सीटों के गणित में दांव पर लगी भाजपा के 57 विधायकों की साख

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष को झटका, आयोग के खिलाफ जाएंगी सुप्रीम कोर्ट

यह भी पढ़ें: निकाय प्रमुखों के लिए अंतिम दिन 704 नामांकन, भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी मिले गले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।