विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग, जानिए पूरा मामला

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Mon, 08 Jul 2019 07:33 PM (IST)

कांग्रेस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग, जानिए पूरा मामला
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग, जानिए पूरा मामला

डोईवाला, जेएनएन। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डोईवाला कोतवाली में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने भाजपा नेता पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। 

सोमवार को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल और यूथ कांग्रेस के डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रभारी कोतवाल मनमोहन सिंह नेगी को तहरीर दी। युवा नेता राहुल सैनी ने कहा कि हाल ही में भाजपा के नेता स्वामी सुब्रमण्यम ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की है। जिसका कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से जोर विरोध करती है। भाजपा को सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही सुब्रमण्यम स्वामी को अपने दिए हुए बयान पर माफी मांगनी चाहिए। 

कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरे देश में इस तरह से प्रदर्शन कर अपना आक्रोश दर्ज करा रहे हैं। भाजपा के सांसद, नेता व विधायक आज गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। जो कि लोकतंत्र के लिए बहुत ही घातक है। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, सभासद गौरव मल्होत्रा, शुभम कांबोज, हर्षित उनियाल, सावन राठौर, आसिफ हसन, रोहित नेगी, आदिल खान, सतविंदर सिंह, स्वतंत्र बिष्ट, सौरव प्रजापति, मनीष सैनी, राहुल आर्य, मनीष यादव, रोहन कुमार, मेहरबान अली, वीरेंद्र, असलम, मुमताज अली आदि तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले जनाधार बढ़ाकर लें सकते हैं हार का बदला

यह भी पढ़ें: बसपा के प्रदेश प्रभारी ने की देहरादून कार्यकारणी भंग Dehradun News

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी से विमर्श के बाद अगला सियासी कदम उठाएंगे हरीश रावत