विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निकाय चुनाव में कांग्रेस ने किया बेहतर प्रदर्शन: प्रीतम सिंह

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 03 Dec 2018 01:48 PM (IST)

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बेहतर भारत संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि निकाय चुनावों में कांग्रेस ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया।

निकाय चुनाव में कांग्रेस ने किया बेहतर प्रदर्शन: प्रीतम सिंह
निकाय चुनाव में कांग्रेस ने किया बेहतर प्रदर्शन: प्रीतम सिंह

देहरादून, जेएनएन। नगर निगम सभागार में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बेहतर भारत संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि निकाय चुनावों में कांग्रेस ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि निकाय चुनावों में कांग्रेस ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया। इससे पहले प्रदेश में कांग्रेस का कोई मेयर नहीं था, जबकि इस बात दो नगर निगम में कांग्रेस के महापौर जीतकर आये हैं। अन्य निगम में भी कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में सामने आई है। नगर निगम हॉल में एनएसयूआइ के संवाद को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा संगठन से आयुष गुप्ता पार्षद का चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

एनएसयूआइ में पहले बार इम्पावरमेंट पर गंभीर मंथन किया जा रहा है। जो बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एन एसयूआई के बेहतर भारत संवाद में कहा। कांगेस ने 8 इंजीनियरिंग कॉलेज दिए, लेकिन हॉल में हुए निकाय चुनाव में उन इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ बीजेपी का साथ देते देखे गए। कहा इसका बड़ा कारण यह है कि हमने एनएसयूआइ लीडरशिप का उभरने नहीं दिया। कहा मोदी अपनी बड़ी-बड़ी बातों में ही फंस गए हैं।

एनएसयूआई की राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता ने कहा कि देश व प्रदेश में शिक्षा का भगवाकरण हो रहा है। शिक्षा संस्थानों में एक ही विचार धारा को थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवाद के जरिये निकलने वाले मुद्दे कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव के एजेंडे में शामिल किया जाएगा। कहा देश में इस समय 4 करोड़ स्टूडेंट्स हैं। उनकी क्या राय है, देश के बारे में उसे सुना जाएगा और कांग्रेस के सामने रखा जाएगा। कहा उत्तराखंड में 16 निजी आयुर्वेदिक कॉलेज छात्रों से 80 हजार से लेकर दो लाख रुपये फीस वसूल रहे हैं। जिसका विरोध किया जाएगा। देश में यूजीसी का बजट केंद्र सरकार ने आधा कर दिया है। इस प्रकार के मुददे पेर राहुल गांधी का एनएसयूआइ को पूरा साथ है।

यह भी पढ़ें: महापौर गामा और पार्षद पदों पर निर्वाचित प्रत्‍याशियों ने ग्रहण की शपथ

यह भी पढ़ें: आत्मविश्वास और जोश से लबरेज दिखे महापौर-पार्षद