Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने वनंतरा व कई मुद्दों पर सरकार को घेरा, सामूहिक केशदान की कही बात

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 08:55 AM (IST)

    Vanantra Resort Murder Case कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वनंतरा प्रकरण को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्हों ...और पढ़ें

    Vananatra Resort Murder Case: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने वनंतरा व कई मुद्दों पर सरकार को घेरा
    Vananatra Resort Murder Case: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने वनंतरा व कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

    HighLights

    1. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने विपक्ष पर साधा निशाना
    2. वनंतरा, हाथरस मामले समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा
    3. कहा- वनतंरा मामले में वीआइपी का नाम नहीं खोला तो होगा सामूहिक केशदान

    राज्य ब्यूरो, देहरादून: Vananatra Resort Murder Case: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वनंतरा प्रकरण को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी की नाकामी के विरोधस्वरूप कांग्रेस की दो महिला कार्यकर्ताओं के केशदान से भाजपा बौखला गई है। उसने कांग्रेस के इस प्रयास को धर्म से जोड़ा है।

    गोदियाल ने कहा कि अगर वनंतरा प्रकरण में सरकार वीआइपी का नाम सार्वजनिक नहीं करती तो फिर कांग्रेस कार्यकर्ता सामूहिक केशदान कर सभी केश मुख्यमंत्री कार्यालय भेजेंगे।

    भाजपा के सनातन और कांग्रेस के सनातन में है अंतर

    बीते रविवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के केश काटने को धर्म से जोड़ रही है। पूर्व में भी व्यक्तियों ने विरोध स्वरूप अपने केश कटवाए हैं। भाजपा के सनातन और कांग्रेस के सनातन में अंतर है। भाजपा का सनातन राजनीति से प्रेरित है, जबकि कांग्रेस का सनातन पारंपरिक और मूल भावना से जुड़ा हुआ है।

    मणिपुर व हाथरस कांड में भाजपा का सनातन कहा था- गोदियाल

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि अतीत से लेकर आज तक केश को हथियार के रूप में प्रयोग किया गया है। यहां तक कि भाजपा नेता सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने भी विरोध स्वरूप केश काटने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि जब मणिपुर व हाथरस में महिलाओं के साथ घटनाएं हुईं, तब भाजपा का सनातन कहां था। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष के बयान की भी निंदा की।

    अध्यक्ष गोदियाल ने महिला आरक्षण को लेकर भी साधा निशाना

    कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने संसद में पारित लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 आरक्षण संबंधी विधेयक को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा का एक जुमला है। भाजपा सही मायनों में महिलाओं की हितैषी है तो वह आने वाले विधानसभा अथवा लोकसभा चुनाव में मौजूदा परिसीमन के हिसाब से महिला आरक्षण को लागू करे।

    खबरें और भी

    उन्होंने प्रदेश सरकार ने सहकारिता घोटाले और जोशीमठ के भूगर्भीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी सार्वजनिक करने की मांग की।