विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायपुर विधानसभा में कांग्रेस को मिला बड़ा समर्थन, 200 लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:39 AM (IST)

रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 200 लोगों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष गणेश ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. रायपुर विधानसभा के 200 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

  2. प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नए सदस्यों का स्वागत किया।

  3. महेंद्र सिंह नेगी 'गुरुजी' के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जागरण संवाददाता, देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के करीब 200 लोगों ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में नए सदस्यों ने पार्टी का दामन थामा।

महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ के नेतृत्व में हुआ सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने भाजपा सरकारों के पिछले दस वर्षों के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी नीतियों के कारण जनता को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

गणेश गोदियाल ने नए सदस्यों का किया स्वागत

गोदियाल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों को लेकर जनता में असंतोष होने का दावा किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ ने नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप: आज चारधाम यात्रा स्थगित, देहरादून-टिहरी व पौड़ी में भारी वर्षा का रेड अलर्ट

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व विधायक ललित फर्सवान, प्रदेश कांग्रेस सचिव अमेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।