यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगार्इ के खिलाफ फूंका केंद्र सरकार का पुतला
राजधानी देहरादून के डोर्इवाला में कांग्रेस ने बढ़ती महंगार्इ को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। उन्होंने चौक पर एकत्र होकर सरकार का पुतला जलाया ...और पढ़ें

डोईवाला, [जेएनएन]: कांग्रेस ने एकबार फिर से बढ़ती महंगार्इ को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस महंगार्इ के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करती आ रही है। उनका भाजपा सरकार पर सीधा आरोप है कि वे आम जनता के हितों के बारे में नहीं सोच रहे हैं। देहरादून जिले के डोर्इवाला में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री ने कहा कि लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ते दामों के चलते महंगाई चरम में पहुंच गई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज नौटियाल कहा कि महंगाई के कारण लोगों का जीवन निर्वाह करना कठिन हो गया है। लेकिन सरकार नहीं चेत रही है। पुतला फूंकने वालों में यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मोहित शर्मा, पूर्व चेयरमैन महेश रावत, गौरव मल्होत्रा, सागर मनवाल, मधु थापा, मनोज नेगी, अजय सैनी, विमल गोला आदि शामिल थे।