विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही मोदी सरकार: कांग्रेस

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Fri, 08 Jun 2018 02:13 PM (IST)

ऋषिकेश में महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगार्इ को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर कर्इ आरोप भी लगाए।

कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही मोदी सरकार: कांग्रेस
कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही मोदी सरकार: कांग्रेस

ऋषिकेश, [जेएनएन]: पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों से नाराज महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही है। 

लक्ष्मणझूला मार्ग भैरों मंदिर के समीप महिला कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मधु जोशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें पहले से एक चौथाई है। तब भी हमारे देश में इन पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं जो देश भारत से पेट्रोलियम पदार्थों का आयात कर रहे है। वहां भी इनका मूल्य आधा है। आरोप लगाया कि सरकार पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी से बाहर रख कर दो चार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।

प्रदर्शन करने वालों में चंद्रकांता जोशी, शकुंतला शर्मा, रेणू सहार, दीपा बिजल्वाण, शकुंतला धीमान, ज्योति पैन्युली, कमला गौर, शालू कश्यप, सावित्री देवी, मुकुल सक्सेना, एकांत गोयल, जितेन्द्र पाल, अजय दास, जयपाल सिंह, अमित पाल, राघव, केशव, सोहनलाल आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: कंडी रोड का विरोध करने वाले प्रदेश के दुश्मन: हरक सिंह रावत

यह भी पढ़ें: विकृत हो रही राजनीति का पवित्रीकरण जरूरी: मनीष सिसोदिया

यह भी पढ़ें: उमा भारती बोलीं, जातिवाद का जहर घोल विपक्ष ने जीता कैराना