विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आयुष छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, पढ़ि‍ए पूरी खबर

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 17 Nov 2019 12:28 PM (GMT+05:30)

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को चेताया कि आयुष छात्रों को अहित नहीं होने दिया जाएगा। उनको समर्थन जारी रहेगा।

आयुष छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, पढ़ि‍ए पूरी खबर
आयुष छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, पढ़ि‍ए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। फीस वृद्धि को लेकर पिछले 47 दिनों से धरना दे रहे आयुष के छात्रों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने गांधी पार्क के बाहर धरना दिया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को चेताया कि आयुष छात्रों को अहित नहीं होने दिया जाएगा। उनको समर्थन जारी रहेगा।

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हर्रावाला स्थित आयुर्वेद विवि से संबद्ध 13 निजी आयुष कॉलेज संचालक हाईकोर्ट के सिंगल व डबल बैंच के फैसले को भी नहीं मान रहे हैं। कॉलेज संचालक कोर्ट के फैसले के बाद भी छात्रों से 80 हजार की बजाए दो लाख 15 हजार रुपये शुल्क वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी सरकार चुप है। साथ ही इतनी सर्दी में दिन-रात धरना देने वाले छात्रों के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं है। 

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बिक्रम रावत ने कहा कि सरकार की चुप्पी इसलिए है क्योंकि प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के अलावा बाबा रामदेव के यह निजी आयुष कॉलेज हैं। सरकार को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए कि कई छात्र इतना शुल्क अदा नहीं कर सकते। 

यह भी पढ़ें: फीस वृद्धि के विरोध एनएसयूआइ ने विधायक आवास के बाहर किया प्रदर्शन Dehradun News 

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि सरकार के उदासीन रवैये के कारण दर्जनों आयुष छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आयुष छात्रों के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। धरना देने वालों में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन, डीएवी के पूर्व अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर शामिल थे।

यह भी पढ़ें: निजी कॉलेजों के खिलाफ आयुष छात्रों ने गांधी पार्क तक निकाला कैंडल मार्च Dehradun News