विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, जमकर खेली होली

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 12 Dec 2018 03:58 PM (IST)

राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली कामयाबी पर कांग्रेसियों ने जीत का जश्न होली के रंग और दीवाली की अतिशबाजी के साथ मनाया।

कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, जमकर खेली होली
कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, जमकर खेली होली

देहरादून, जेएनएन। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली कामयाबी पर उत्तराखंड के कांग्रेसी भी उत्साहित हैं। कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसियों ने जीत का जश्न होली के रंग और दीवाली की अतिशबाजी के साथ मनाया। 

कांग्रेस को तीन राज्यों में मिली कामयाबी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित केंद्रीय नेतृत्व को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में पार्टी ने जीत का शंखनाद कर साबित कर दिया है कि आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी परचम लहराएगी। 

प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों ने सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है। इस सरकार में किसान से लेकर युवा सभी परेशान हैं। आम आदमी के हित के लिए सरकार ने कोई काम नहीं किया। जिससे जनता में भाजपा के प्रति रोष है। इसी का जबाव जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को दिया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है उसकी नीतियों के कारण आज समाज का प्रत्येक वर्ग आहत है। कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और गुलाल खेल जीत का जश्न मनाया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया। 

तीर्थनगरी में भी मनाया जश्न 

राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट व आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह चुनाव नतीजे आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के संकेत हैं। 

रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांट कर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, जयपाल जाटव ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उनका कहना था कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाली भाजपा को देश की जनता ने सबक सिखा दिया है। 

इस अवसर पर सैय्यद मुमताज हाशिम, अशोक शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, जगजीत सिंह, अमरदीप सिंह, ज्योति सजवाण, लक्ष्मी सजवाण, ललित सक्सेना, पार्षद राकेश सिंह, शकुंतला शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, रीना गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, नंदकिशोर जाटव, सहदेव राठौड़, संजय गुप्ता, अरविंद जैन, प्रांशु बनर्जी, सोनू पांडेय, अशोक तलवार, संजय शर्मा, गौतम नौटियाल, सोहनलाल, सावित्री देवी, राजेंद्र तिवारी, इमरान सैफी, जयपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: चुनावी झटके से उत्तराखंड में भाजपा सतर्क, सामने है बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें: नैनीताल जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार को किया पार्टी से निष्कासित

यह भी पढ़ें: स्टिंग पर गरमाई सियासत, सीएम बोले; मैदान में स्क्रीन पर सबूत दिखाएं इंदिरा