विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून के विकासनगर में कांग्रेसियों ने फूंका सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 02 Dec 2019 01:33 PM (IST)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विकासनगर में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया।

दून के विकासनगर में कांग्रेसियों ने फूंका सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला Dehradun News
दून के विकासनगर में कांग्रेसियों ने फूंका सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विकासनगर में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया। साथ ही सांसद पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन पर एकत्रित हुए। यहां से मुख्य बाजार होते हुए पहाड़ी गली चौक तक रैली निकाली। जहां भाजपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

इस मौके पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा सांसद साजिशन राष्ट्रपिता का अपमान करने का कार्य कर रहीं हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जो सपना देश के विकास व एकता के लिए देखा था, भारतीय जनता पार्टी उसे चकनाचूर करने का प्रयास कर रही है। इसका कांग्रेस सड़क पर उतरकर विरोध करेगी। 

यह भी पढ़ें: यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर संघर्ष का एलान

इस दौरान महासचिव रेशमा अंसारी, विपुल जैन, देवानंद पासी, हरिओम कोहली, अनुपम कपिल, प्रशांत शर्मा, जमशेद अहमद, मुनीर अहमद, राजीव शर्मा, रोहित गुप्ता , संजीव चौहान, बेलीराम ठाकुर, संजय जैन, यासीन मिर्जा, रेखा रमोला, बीना मलिक, साबिर, भुवन पंत, साजिद, अश्वनी, बलजीत सिंह, गुलनवाज, वीरेंद्र, देवेंद्र कौशिक, फहीम अंसारी, सलमान, राजेश वर्मा, राजेश  आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के लिए चेतावनी है भारत बचाओ रैली: प्रीतम सिंह