देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी, तीन लोग घायल
देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर माजरी ग्रांट में एक हुंडई क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

देहरादून - हरिद्वार हाईवे पर माजरी ग्रांट में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार जागरण
HighLights
देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर क्रेटा कार डिवाइडर से टकराई
हादसे में कार सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आईं
चालक को नींद की झपकी आने से हुआ यह हादसा
संवाद सहयोगी, डोईवाला (देहरादून)। देहरादून- हरिद्वार हाईवे पर माजरी ग्रांट में एक हुंडई क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कार में बैठे तीन लोगों को हल्की चोटें आई। वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई ।
लालतप्पड़ पुलिस चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि सोमवार दोपहर एक हुंडई क्रेटा कार देहरादून से हरिद्वार जा रही थी।
प्रत्याशियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी ने बताया कि मौके पर कार सवार मौके से जा चुके थे।
प्रत्याशियों ने बताया कि कार चालक ने बताया कि उसको नींद की झपकी आ थी जिस कारण कार डिवाइडर पर चढ़ गई।
उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से ही मामले को दिखवा रही है।
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
डोईवाला (देहरादून)। मिस्सरवाला में मुख्य मार्ग पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हिमालयन हास्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि मृतक के भाई शक्ति कुमार ने इस मामले में तहरीर दी है।
जिसमें बताया कि उनके भाई पंकज निवासी ओजली खास्युसेंण जिला पौड़ी गढ़वाल रविवार रात परिचित से मिलने लच्छीवाला गए थे। परिचित से मुलाकात के बाद रात करीब 10 बजे वह डोईवाला वापस आ रहे थे।
उसी दौरान मिस्सरवाला में किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस ने पंकज को 108 एंबुलेंस के माध्मम से हिमालयन हास्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। टक्कर मारकर कर फरार होने वाले चालक और वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

