क्रिकेटर कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर निकले बरात लेकर, आज मसूरी में बचपन की दोस्त के साथ लेंगे सात फेरे
टी-20 विश्व कप विजेता टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव कुलदीप घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकले हैं, जिसकी पहली तस्वीरें सामने आई हैं। ...और पढ़ें
HighLights
कुलदीप यादव की मसूरी में वंशिका चड्ढा से शादी
टी-20 विश्व कप विजेता गेंदबाज घोड़ी पर सवार होकर बारात लाए
आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र शास्त्री भी शादी समारोह में पहुंचे
संवाद सहयोगी, मसूरी। Kuldeep Yadav Marriage टी-20 विश्व कप विजेता टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) आज अपनी बचपन की मित्र वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी के ऐतिहासिक आटीसी सेवाय होटल ( ITC Savoy Mussoorie) में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विवाह समारोह के लिए कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर बरात लेकर निकले हैं। इसकी पहली तस्वीर और वीडियो सामने आई है। वहीं, आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री भी कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे हैं।
-1773501543074.jpg)
शनिवार को मसूरी में आयोजित समारोह में कुलदीप और वंशिका सात फेरे लेंगे। कार्यक्रम आज शाम चार बजे से शुरू हो गए हैं, जबकि वरमाला और फेरे की रस्में होटल के सेंट्रल लॉन में संपन्न कराई जाएंगी।
शाम को सबसे पहले साफा बंधाई की रस्म हुई, जिसके बाद कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकले। इसके बाद वरमाला और फिर फेरे की रस्म संपन्न होगी। देर रात तक अन्य पारंपरिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

शुक्रवार को हुई थी हल्दी की रस्म
शुक्रवार को सुबह होटल में हल्दी की रस्म के साथ विवाह समारोह की शुरुआत हुई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई यह रस्म दोपहर लगभग दो बजे तक चली, जिसमें परिवार, दोस्तों और क्रिकेट जगत से जुड़े मेहमानों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान मेहमानों ने पारंपरिक रस्मों के साथ उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।