Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे स्टेशन में क्रिकेटर स्नेह राणा का धूमधाम से हुआ सम्मान, सीनियर CCTC के पद पर हैं तैनात

    Updated: Sat, 22 Nov 2025 10:54 AM (GMT+05:30)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्नेह राणा का देहरादून रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। वनडे क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद पहली बार देहरादून पह ...और पढ़ें

    देहरादून रेलवे स्टेशन में क्रिकेटर स्नेह राणा को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका सम्मान करते स्टेशन अधीक्ष रविंद्र कुमार, सीटीआई सुहैल खान, सीएमआई एसके अग्रवाल और अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी। जागरण

    देहरादून रेलवे स्टेशन में क्रिकेटर स्नेह राणा को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका सम्मान करते स्टेशन अधीक्ष रविंद्र कुमार, सीटीआई सुहैल खान, सीएमआई एसके अग्रवाल और अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी। जागरण

    HighLights

    1. स्नेह राणा का रेलवे स्टेशन पर सम्मान

    2. वनडे विश्व कप जीतने पर स्वागत

    3. रेलवे में CCTC के पद पर तैनात

    जागरण संवाददाता, देहरादून। भारतीय महिला टीम की सदस्य आलराउंडर स्नेह राणा का शुक्रवार को देहरादून रेलवे स्टेशन में धूमधाम से सम्मान हुआ। बीते दो नवंबर को भारतीय महिला टीम द्वारा वनडे क्रिकेट विश्व कप ट्राफी जीतने के बाद पहली बार स्नेह देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची।

    स्नेह क्रिकेटर होने के साथ-साथ देहरादून रेलवे स्टेशन में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (सीसीटीसी) पद पर तैनात हैं और रेलवेज क्रिकेट टीम से भी खेलती हैं। इस दौरान रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भारतीय रेल के लिए गर्व का विषय बताया।

    देहरादून से सटे सिनोला गांव की रहने वाली स्नेह का स्वागत रेलवे स्टेशन में ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ हुआ। रेल अधिकारियों ने वनडे विश्व कप मैच के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

    स्नेह ने अपने क्रिकेट के सफर पर बात करते हुए कहा कि पहली बार जब वह पंजाब से खेलने जा रही थी तो वह इसी रेलवे स्टेशन से सफर किया था। इस दौरान एक टीटी ने उनके ट्रेन को सफर को साझा किया।

    यह भी पढ़ें- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रों से ठगे 25 लाख रुपये, वीजा और टिकट निकले फर्जी

    स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने कहा कि स्नेह देश, प्रदेश, जिले के साथ-साथ भारतीय रेलवे के लिए भी गर्व और प्रेरणा का विषय हैं। सीटीआई सुहैल खान ने बताया स्नेह पूर्व में फिरोजपुर मंंडल में तैनात थी।

    पिछले साल ही उनका देहरादून में तबादला हुआ है। इस अवसर पर सीएमआई एसके अग्रवाल, सीपीएस सुमित सक्सेना, सीआरएस आनंद सिंह, आरपीएफ प्रभारी पंकज यादव, जीआरपी एसआई प्रवीना सिदोला आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी