विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शक्ति प्रदर्शन के दौरान डीएवी में अभाविप और बागी गुट के बीच झड़प Dehradun News

By Edited By:
Updated: Sat, 31 Aug 2019 08:01 AM (GMT+05:30)

प्रदेश के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज में इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता दो भागों में बंट गए हैं। शक्ति प्रदर्शन के दौरान संगठन के दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई।

शक्ति प्रदर्शन के दौरान डीएवी में अभाविप और बागी गुट के बीच झड़प Dehradun News
शक्ति प्रदर्शन के दौरान डीएवी में अभाविप और बागी गुट के बीच झड़प Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज में इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और बागी गुट के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ी हुई है। दोनों गुटों के बीच तीखी झड़प हुई। मामला मारपीट तक पहुंचता इससे पहले पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों गुटों को अगल-अलग किया। इसके बाद भी दोनों पक्षों ने रैलियां निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। छात्रसंघ चुनाव में किसी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विदित रहे कि पिछले 12 सालों से अभाविप के अभेद दुर्ग डीएवी पीजी कॉलेज में इस बार अभाविप से एक प्रभावी गुट अलग हो गया है। इसमें तीन प्रमुख पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभाविप के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इस बागी गुट ने निखिल शर्मा को बतौर अध्यक्ष उम्मीदवार मैदान में उतारा है। 

वहीं, अभाविप ने सागर तोमर पर दांव खेला है। करीब पिछले दो माह से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अलग होकर तीन पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट, शुभम सिमल्टी और राहुल लारा अभाविप के खिलाफ मोर्चे का नेतृत्व कर रहे हैं। 

इन छात्र नेताओं का आरोप है कि अभाविप के संगठन के पदाधिकारी कर्मठ छात्रों को तरजीह न देकर कुछ समय पहले ही संगठन से जुड़े लोगों को महत्व दे रहे हैं। अभाविप के अध्यक्ष उम्मीदवार सागर तोमर को कंधे पर उठाकर संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में रैली निकाल रहे थे। 

इसी दौरान विरोधी गुट ने भी अपने प्रत्याशी निखिल शर्मा की रैली आरंभ कर दी। इससे दोनों संगठन आमने-सामने होते ही छात्र नेता आपस में उलझ गए। गनीमत रही कि पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों गुटों को अलग-अलग कर दिया। कॉलेज में इस बार अभाविप, बागी गुट और एनएसयूआइ के बीच अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। 

अभाविप को अखंड संगठन का साथ 

अभाविप के जिला संयोजक शानू मिश्रा ने करनपुर कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दावा किया कि अखंड भारतीय छात्र संगठन ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। संगठन के संस्थापक अश्वनी पांडे, जिला अध्यक्ष पूजा चौहान आदि ने इसकी घोषणा की। उन्होंने यह भी दावा किया कि अभाविप को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ थपलियाल, जितेंद्र रावत, आशीष बहुगुणा, महेश जगूड़ी, पारस गोयल, राकेश नेगी, कमलेश भट्ट ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश छात्र संघ कार्य प्रमुख संकेत नौटियाल आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: डीएवी कॉलेज में आर्यन संगठन से महासचिव पद पर संदीप ने ठोकी ताल Dehradun News 

अभाविप का झगड़ा सोशल मीडिया पर 

अभाविप का विवाद आजकल सोशल मीडिया पर छा रखा है। संगठन के पूर्व सक्रिय कार्यकर्ता निखिल शर्मा जो कि अब बागी होकर अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं, उनका संगठन छोड़ने से दो दिन पहले अभाविप के करनपुर कार्यालय के गेट पर माथा टेकने का फोटो खूब वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट के आदेश के बाद गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव स्थगित

शांति बनाए रखने की अपील 

मुख्य चुनाव अधिकारी, डीएवी कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. गोपाल क्षेत्री के अनुसार, डीएवी कॉलेज के सभी छात्र संगठनों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। किसी भी छात्र संगठन को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। छात्र संघ चुनाव अध्ययन कार्यक्रम का एक हिस्सा मात्र है। 

यह भी पढ़ें: एबीवीपी के डीएवी में सागर और एमकेपी में मनीषा अध्यक्ष उम्मीदवार