विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे में लटका मिला व्यक्ति का शव

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 10 Jun 2019 11:57 AM (IST)

डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत हर्रावाला में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या के संबंध में कुछ भी कहने से कतरा रही है।

संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे में लटका मिला व्यक्ति का शव
संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे में लटका मिला व्यक्ति का शव

देहरादून, जेएनएन। डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत हर्रावाला में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या के संबंध में कुछ भी कहने से कतरा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपचंद (44 वर्ष) लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में भंडारे इत्यादि में खाना बनाने का काम करता था। उसकी पत्नी एक निजी विद्यालय में काम करती है। ऐसे में उन्हें विद्यालय में ही रहने को कमरा मिला था। 

आज सुबह रूपचंद का शव कमरे में फंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाल राकेश सिंह गुसाईं और हर्रावाला चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह संभावना भी जताई जा रही है कि गला घोटकर मारने के बाद रूपचंद को पंखे से लटकाया गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। 

यह भी पढ़ें: नौकरी नहीं मिली तो आठ पेज का सुसाइड नोट लिख युवक ने लगाई फांसी 

यह भी पढ़ें: जिला पंचायत अध्यक्ष के सरकारी वाहन चालक ने खाया जहर, मौत

यह भी पढ़ें: खाना खाने के बाद सोने गया फैक्ट्री कर्मी, सुबह पंखे से लटका मिला शव

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप