विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun Lockdown: कार्ड धारकों को फिलहाल अप्रैल का ही राशन देंगे डीलर

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Sat, 28 Mar 2020 11:11 AM (IST)

जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि फिलहाल उपभोक्ताओं को एक माह का ही राशन मिलेगा। सभी को राशन वितरित करने के बाद दूसरे माह के राशन आवंटन होगा।

Dehradun Lockdown: कार्ड धारकों को फिलहाल अप्रैल का ही राशन देंगे डीलर
Dehradun Lockdown: कार्ड धारकों को फिलहाल अप्रैल का ही राशन देंगे डीलर

देहरादून, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान देहरादून के राशनकार्ड धारकों को अप्रैल में दो माह का राशन एक साथ देने का निर्णय लिया गया था। जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि फिलहाल उपभोक्ताओं को एक माह का ही राशन मिलेगा। सभी को राशन वितरित करने के बाद दूसरे माह के राशन आवंटन पर विचार किया जाएगा।

डीएसओ ने इस बाबत सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को सूचना भी जारी कर दी है। डीएसओ ने कहा कि आम लोगों की सुविधा विभाग की प्राथमिकता है। विभाग सुनिश्चित करेगा कि लोगों को समय पर राशन मिले। उन्होंने सभी राशन डीलरों को प्रशासन की ओर से तय समय पर राशन वितरित करने का आदेश दिया है। बताया कि इसके लिए सभी पूर्ति निरीक्षकों की ड्यूटी तय कर दी गई है। समय पर राशन वितरित न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गोदाम से राशन उठाना हुआ मुश्किल

लॉकडाउन लागू होने के बाद से पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं को भी इसका सामना करना पड़ रहा है। सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि राशन लेने जा रहे कई डीलरों को पुलिस ने रास्ते से ही बैरंग लौटा दिया। 

हालांकि, डीएसओ जसवंत सिंह कंडारी का कहना है कि राशन डीलरों की गाड़ियों पर कोई रोक नहीं है। राशन उठाने के लिए पुलिस से पास बनवाने की व्यवस्था भी अभी लागू नहीं हुई। ऐसे में राशन डीलर आसानी से गोदाम से सरकारी राशन उठा सकते हैं। अप्रैल का 60 फीसद से ज्यादा राशन विक्रेता उठा भी चुके हैं।

श्रमिकों को निश्शुल्क राशन देने के लिए आगे आएं डीलर

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच तमाम लोग जरूरतमंदों की मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं। ऐसी ही पहल देहरादून के सस्ता गल्ला राशन विक्रेताओं ने भी की है। रायपुर क्षेत्र के राशन डीलरों ने श्रमिकों को अप्रैल का राशन निश्शुल्क देने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Lockdown: मंडी के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़, पुलिस ने लौटाया Dehradun News

समय पर नहीं खुल रहीं दुकानें

पूर्ति विभाग ने सरकारी गल्ले की दुकान खोलने का समय निर्धारित किया हुआ है। लॉकडाउन के चलते कई राशन डीलर इस असमंजस में हैं कि दुकान पुराने समय पर खोलें या जिला प्रशासन की ओर से लागू नए समय पर। इसके चलते कई राशन डीलर दुकान खोल ही नहीं रहे।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना से बचाव को सामान खरीदते वक्त बरतें सावधानी, पैसे को भी करें सेनिटाइज