विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरा क्वाइंड और हिमालयन ईगल ने जीते क्रिकेट मुकाबले

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 13 Feb 2018 11:35 AM (IST)

नवनीश खंडूड़ी और मनोज कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में देहरा क्वाइंड ने बार एसोसिएशन को और हिमालयन ईगल ने ओल्ड ब्वायज को पराजित किया।

देहरा क्वाइंड और हिमालयन ईगल ने जीते क्रिकेट मुकाबले
देहरा क्वाइंड और हिमालयन ईगल ने जीते क्रिकेट मुकाबले

देहरादून, [जेएनएन]: नवनीश खंडूड़ी और मनोज कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में देहरा क्वाइंड ने बार एसोसिएशन को और हिमालयन ईगल ने ओल्ड ब्वायज को पराजित किया।

रेंजर्स ग्र्राउंड में पहला मुकाबला बार एसोसिएशन और देहरा क्वाइंड के बीच खेला गया। बार एसोसिएशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए। दिगंबर नेगी ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। जबकि देहरा के पवन सुंदरियाल ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहराक्वाइंड ने तीन विकेट से मैच अपने नाम किया। चांद बाबू ने 37 और जाकिर खान ने 34 रन बनाए। बार एसोसिएशन के राजेश रावत ने तीन विकेट चटकाए। 

वहीं, दूसरा मुकाबला हिमालयन ईगल और ओल्ड ब्वायज के बीच खेला गया। हिमालयन ईगल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए। एकलव्य ने सर्वाधिक 79 और गजेंद्र ने नाबाद 59 रनों की  पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओल्ड ब्वायज की टीम 164 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के पारितोष ने सर्वाधिक 54 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के अस्तित्व ने थाईलैंड में लपके दो स्वर्ण पदक

यह भी पढ़ें: नेशनल रैंकिंग बैडमिंटन में उत्तराखंड को पदक का संकट