Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में शाम को बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 05:55 PM (IST)

    देहरादून में रविवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह हल्की बारिश के बाद दिन में धूप निकली, लेकिन शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और तापमान गिरा। ...और पढ़ें

    देहरादून में मौसम ने रविवार को अपना मिजाज बदला। शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पटेलनगर क्षेत्र में बारिश के दौरान गुजरता वाहन।

    देहरादून में मौसम ने रविवार को अपना मिजाज बदला। शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पटेलनगर क्षेत्र में बारिश के दौरान गुजरता वाहन।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। राजधानी देहरादून में रविवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई।

    हालांकि, शाम होते-होते मौसम ने एक बार फिर करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान आकाशीय बिजली भी कड़की। बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की गई।

    Doon Weather News

    प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ समेत ऊंची हिमालयी चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश शुरू हो गई। इससे क्षेत्र में एक बार फिर ठंड का एहसास बढ़ गया है।

    Doon Weather Rain

    पिथौरागढ़ जिले के गुंजी सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ। वहीं पौड़ी जिला मुख्यालय में हल्की बारिश दर्ज की गई। नैनीताल में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।

    People With Umbrella

    इसी तरह बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। ऋषिकेश और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई।

    Snowfall In Uttarakhand

    मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

    यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुआ हिमपात

    खबरें और भी