विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पांच दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, इस दिन तक निपटा लें सभी जरूरी काम, यूनियनों ने किया है हड़ताल का ऐलान

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:25 PM (IST)

देहरादून में बैंक शाखाएं लगातार पांच दिनों तक बंद रहेंगी, इसलिए 25 सितंबर तक अपने जरूरी काम निपटा लें। 26 ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

जागरण संवाददाता, देहरादून। बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो 25 सितंबर यानी शुक्रवार तक निपटा लें। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक बैंक यूनियनों की तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। ऐसे में लगातार पांच दिन शाखाओं में नियमित बैंकिंग कार्य प्रभावित रहेंगे। हालांकि ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।

हड़ताल के दौरान एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और बैंकिंग संवाददाता (बीसी) सेवाएं चालू रहेंगी। नकद निकासी समेत डिजिटल माध्यमों से भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी, लेकिन शाखा में जाकर होने वाले जरूरी काम के लिए ग्राहकों को हड़ताल समाप्त होने का इंतजार करना पड़ सकता है।

बैंकों की ओर से ने ग्राहकों को सलाह दी है कि नकद जरूरत, चेक, दस्तावेज जमा करने, खाते से जुड़े जरूरी काम और अन्य शाखा संबंधी कार्य 25 सितंबर तक पूरे कर लें, ताकि लगातार पांच दिन बैंक शाखाएं बंद रहने से किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें- MBBS फर्जी प्रमाणपत्र मामले में देहरादून के दो लेखपाल निलंबित, संघ ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान