विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में रफ्तार का कहर, कैंट रोड पर अनियंत्रित होकर सब्जी की दुकान में घुसी बेकाबू कार

Updated: Thu, 03 Sep 2026 06:31 AM (IST)

देहरादून के कैंट रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद सब्जी की दुकान ...और पढ़ें

HighLights

  1. कैंट रोड पर तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी।

  2. अनियंत्रित कार सब्जी की दुकान में जा घुसी, मचा हड़कंप।

  3. हादसे में एक युवक घायल, मोबाइल भी टूट गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड के देहरादून में रफ्तार का कहर देखने को मिला, कैंट रोड पर एक कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी और फिर उसके बाद सब्जी की दुकान में जा घुसी। कार की टक्कर से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार की स्पीड काफी ज्यादा तेज थी, जिसने एक साथ कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर की वजह से एक युवक के हाथ में चोट लग गई और उसका मोबाइल भी टूट गया, इस घटना से हर कोई हैरान-परेशान हो गया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के मदरसों में होगी अब AI और इनोवेशन की पढ़ाई, CM धामी ने 26 को बांटे मान्यता पत्र